पुतला फूंकने गए कांग्रेसी खुद फुकते फुकते बचे

ख़बर शेयर करें

राजधानी देहरादून में किसान कांग्रेस के नेता केंद्र सरकार का पुतला फूंकने पहुंचे जहां पुतले को आग लगाते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता पर पुतला गिर गया गनीमत रही कि कांग्रेस कार्यकर्ता बाल-बाल बच गया। दरअसल कृषि बिल विरोध में किसान कांग्रेस के द्वारा आज केंद्र सरकार का पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें पुतला दहन करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता पर ही पुतला गिर गया जिससे एक पल के लिए मोके पर दहशत का माहौल भी बन गया था।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Budget 2026-27: गांव से शहर तक बुनियादी ढांचे का होगा कायाकल्प, सीएम धामी ने बजट में दी बड़ी सौगात
ADVERTISEMENTS