चुनावी साल की ओर बढ़ती विकास की रफ्तार, दून में सड़क की सेहत सुधरेगी तो पिथौरागढ़ में पानी पुख्ता इंतजामात

ख़बर शेयर करें

चुनाव साल की ओर बढ़ते हुए उत्तराखंड राज्य में विकास की रफ्तार तेज हो गई है..देहरादून के भीड़ भरे इलाकों में शुमार न्यू कैंट रोड़ की हालत सुधारने के लिए एक हजार दो सौ सत्तावन लाख रूपए से ज्यादा की रकम खर्च होंगे. इस रकम से दिलाराम बाजार से लेकर विजय कॉलोनी पुल तक सड़क को चौड़ा किया जाएगा ताकि आने वाले वक्त में ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके और सफर की तकलीफ की जा सके..परियोजना के लिए यूआईडीएफ फंड से1257.96 लाख रुपये खर्च होंगें।

इसके अलावा राज्य के दूसरे हिस्सों के विकास के लिए भी कई परियोजनाओं पर खर्च किया जाएगा. देहरादून सचिवालय में आयोजित अधिकृत वित समिति की बैठक में तकरीबन 38 करोड़ की विकास योजनाओं को हरी झंडी मिली है..राज्य के मुख्य सचिव आनंदवर्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क पानी,बिजली जैसी बुनियादी सहूलियतो के प्रस्तावों को मंजूरी मिली है ताकि जनता को राहत मिल सके। पानी के लिए तरसते पिथौरागढ के कई इलाकों की प्यास बुझाने के लिए घाट पंपिग योजना के तहत जर्जर पाइप लाइनों को बदला जाएगा..जिसके लिए 1338.53 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं मसूरी को भी सौगात मिली है. सहसपुर से मसूरी जाने वाले रास्ते पर बना सिंगल लाइन पुल भी जल्द दो लेन का बन जाएगा..अबकी दफे पुल साठ मीटर स्पैन का नए जमाने का बनेगा और स्टील का बनेगा इसके लिए 1200.17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को कुंभ 2027 के दिव्य आयोजन के लिए 500 करोड़ की सौगात, CM धामी ने जताया PM मोदी का आभार

अनाप शनाप खर्च का प्रस्ताव देख मुख्य सचिव ने लगाई फटकार

नैनीताल जिले में रामनगर बस टर्मिनल का निर्माणकार्य सुरसा का मुंह दिखाई दे रहा है..जिस पर राज्य के मुख्यसचिव आनंद बर्धन ने बेहद नाराजगी जताई है। देहरादून सचिवालय में आयोजित अधिकृत वित्त समिति की बैठक में रामनगर बस टर्मिनल के कायाकल्प का प्रस्ताव था. लेकिन प्रस्ताव मे जो खर्च का लेखाजोखा था वो मुख्य सचिव को रास नही आया। मुख्य सचिव ने जब प्रस्ताव पर गौरफरमाया तो उन्हें महसूस हुआ कि बस टर्मिनल परियोजना में जनता के धन को बेसलीके से खर्च किया जाएगा..लिहाजा उन्होंने नाराजगी जताते हुए दोबारा से विस्तृत रिपोर्ट बनाने को कहा है..जिसके के लिए राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सभी संबन्धित विभागो को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि, सार्वजनिक धन की बर्बादी बर्दाश्त नहीं होगी और हर परियोजना जनहित की कसौटी पर खरी उतरनी चाहिए।