उत्तराखंड के स्कूलों में गूंजेगी हिंदू राजाओं की वीरगाथा: पाठ्यक्रम में शामिल होगा गौरवमयी इतिहास

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में एक महत्वपूर्ण बदलाव करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शिक्षा विभाग अब छात्रों को देश के महान हिंदू राजाओं और उनके शासनकाल की वीरतापूर्ण कहानियों से रूबरू कराएगा। मुख्यमंत्री का मानना है कि भारतीय इतिहास महान योद्धाओं और विभूतियों से भरा पड़ा है, लेकिन नई पीढ़ी को उनके बारे में उतनी जानकारी नहीं मिल पाई है जिसके वे हकदार हैं। इस पहल के जरिए छात्र न केवल राष्ट्रीय नायकों बल्कि उत्तराखंड के क्षेत्रीय राजवंशों के स्वर्णिम इतिहास को भी जान सकेंगे, जिससे उनमें गौरव और राष्ट्रवाद की भावना जागृत होगी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून रोड रेज हत्याकांड: क्लब से सड़क तक बिछी कड़ियां, आबकारी विभाग सख्त, लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी...

राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नायकों का होगा परिचय

पाठ्यक्रम में सम्राट अशोक महान, समुद्रगुप्त, राजा दाहिर, बप्पा रावल, महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान राष्ट्रीय नायकों के बलिदान और शौर्य को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही, विशेष रूप से उत्तराखंड के स्थानीय चंद और परमार राजवंश और विख्यात रानी कर्णावती के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा ताकि छात्र अपनी जड़ों से जुड़ सकें।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बिजली का झटका: अप्रैल से महंगा होगा बिजली बिल, जानें प्रति यूनिट कितनी बढ़ी दरें

संस्कृति को शिक्षा से जोड़ने की पहल

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के अनुसार, छात्रों को भारतीय संस्कृति के करीब लाने के लिए अन्य कदम भी उठाए जा रहे हैं। अब स्कूलों में प्रतिदिन होने वाली प्रार्थना सभा में गीता के श्लोक की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, पीएम पोषण योजना के तहत भोजन ग्रहण करने से पहले भोजन मंत्र पढ़ने का आदेश भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सुधर रही है गंगा की सेहत, नमामि गंगे का दिख रहा असर

मुख्यमंत्री का विजन: गौरवमयी नई पीढ़ी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि भारतीय संस्कृति विश्व की श्रेष्ठतम संस्कृतियों में से एक है। नई पीढ़ी के लिए यह अनिवार्य है कि वे अपने सच्चे नायकों को पहचानें। इतिहास की इस नई जानकारी से छात्रों को अपने पूर्वजों की वीरता का अनुभव होगा और वे देश व धर्म की रक्षा के लिए किए गए बलिदानों के महत्व को समझ पाएंगे।

ADVERTISEMENTS