हरिद्वार में कुट्टू का आटा खाने से 20 लोगों की हालत बिगड़ी अस्पताल में कराए गए भर्ती, सीएमओ ने लिया अस्पताल पहुंच कर जायजा…

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार में नवरात्रि व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने से 20 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमओ हरिद्वार आरके सिंह ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना और जरूरी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में मनरेगा बनाम VB-GRAMG, पक्ष-विपक्ष के बीच तीखे तंज की गहमा-गहमी

डॉक्टरों के अनुसार, बीमार लोगों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत हुई। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आटे में मिलावट के कारण यह समस्या हुई है। इससे पहले देहरादून में भी कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का फरमान: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर वक्फ स्थल पर लहराएगा राष्ट्रीय ध्वज

सीएमओ आरके सिंह ने लोगों से अपील की कि वे कुट्टू का आटा खरीदते समय सतर्क रहें और मिलावटी उत्पादों से बचें। प्रशासन अब इस मामले की जांच कर रहा है और खाद्य विभाग को संदिग्ध आटे के सैंपल जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड होमगार्ड वर्दी घोटाला: CM धामी ने दिए डिप्टी कमांडेंट के तत्काल निलंबन के आदेश, जांच समिति गठित

इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू करने की बात कही है, ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।