देहरादून में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जोरदार धरना: तीन सूत्रीय मांग पर सरकार से जल्द निर्णय की मांग

ख़बर शेयर करें

राजधानी देहरादून स्थित गांधी में आज सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में एकत्रित कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मानदेय बढ़ोत्तरी सहित तीन सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि वे लंबे समय से कम मानदेय में कार्य कर रही हैं जिससे उनके सामने आर्थिक समस्याएं खड़ी हो रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाए, साथ ही उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और अन्य सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएं।

यह भी पढ़ें -  बद्री‑केदार धाम में बड़ा बदलाव: अब विशेष पूजाएं रात को, दिन में सामान्य दर्शन

प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगी। धरने के दौरान कई महिला कार्यकत्रियों ने अपने विचार रखे और एकजुटता के साथ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। धरना-प्रदर्शन के चलते गांधी पार्क क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल बनी रही, हालांकि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ट्रंप की चीन को चेतावनी: ईरान को हथियार दिए तो लगेगा 50% टैरिफ; होर्मुज नाकेबंदी से भारत पर मंडराया संकट