अंतरिक्ष यात्री एवं फाइटर पायलट शुभांशु शुक्ला राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित दून बुक फेस्टिवल में पहुंचे, जहां उन्होंने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को जीवन, विज्ञान और भविष्य की दिशा में अग्रसर करने वाला प्रेरक संदेश दिया। शुभांशु शुक्ला ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की प्रगति पर भरोसा जताते हुए कहा कि भारत बहुत तेजी से नए आयामों तो छू रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत अंतरिक्ष में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करेगा और 2040 तक मानव अंतरिक्ष यात्रियों को चंद पर भेजने के साथ सुरक्षित वापस लाने में सक्षम होगा।
पालयट शुभांशु शुक्ला ने कहा कि भारत लगातार अपने स्पेश स्टेशन को लेकर भी कार्य कर रहा है और यह सभी इसरो के निरंतर प्रयासों और देश की तकनीकी क्षमता का परिणाम है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि आज का भारत टेक्नोलाजी और युवा शक्ति के दम पर वैश्विक पहचान बना रहा है। युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन से मुश्किल शब्द को निकाल देना चाहिए और अपने सपनों के लिए पूरी ताकत से प्रयास करना चाहिए। जब इरादे मजबूत होते हैं तो असंभव लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि हमारे विचार ही हमारे कार्य, भावनाओं और जीवन की दिशा तय करते हैं, इसलिए हमेशा बड़ा और सकारात्मक सोचना जरूरी है।

