हरिद्वार में श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट चुनाव, सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी बने अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार में श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट के चुनाव में इस बार सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी को ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया। देशभर के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे ट्रस्टियों की आमसभा की बैठक गुरुवार को आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता चेन्नई से आए उद्योगपति घेवर चंद टांडी ने की। बैठक में श्री नामदेव समाज के उत्थान, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और जरूरतमंद वर्ग की मदद जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी दौरान हुए चुनाव में सभी ट्रस्टीयों ने एकमत से अवनीश प्रेमी के नाम पर सहमति जताई। अध्यक्ष बनने के बाद अवनीश प्रेमी ने कहा कि समाज के निर्धन वर्ग की सहायता, गरीब बच्चों की शिक्षा, बेटियों की शादी में सहयोग और उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

यह भी पढ़ें -  निदेशक खनन की शानदार रणनीति, खनन में टेक्नोलॉजी का कमाल, उत्तराखंड का मॉडल राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित….

ट्रस्ट के वरिष्ठ संरक्षक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि धर्मशाला में लिफ्ट और नए कमरों का निर्माण कराया गया है, ताकि यहां आने वाले समाज के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। गुजरात से आए जगदीश परिहार ने कहा कि समाज को श्री नामदेव जी की कथा और विचारधारा के माध्यम से जागरूक करना समय की आवश्यकता है। वहीं संरक्षक पूरन चंद और सचिव दिनेश राणा ने ट्रस्ट की आगामी योजनाओं और विस्तार कार्यों की जानकारी दी। आमसभा में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए जगदीश जैसल (जोधपुर), कुलदीप वर्मा (नानोटा), विजय टोलम्बिया (जयपुर), दीनदयाल छीपा (नोखा), रमेश पूर्वा (चेन्नई), हेमंत पूर्वा (सरदारशहर) सहित कई सदस्यों ने भाग लिया और नए अध्यक्ष अवनीश प्रेमी का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।