राजपुर मसूरी ट्रैकिंग मार्ग पर 31 जनवरी को पर्यटन विभाग करेगा एक इवेंट, जानिए कैसे करना है रजिस्ट्रेशन…

ख़बर शेयर करें

देहरादून । पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने रविवार को शहंशाही आश्रम राजपुर रोड़ से झड़ीपानी मसूरी तक के लगभग 5 किमी लम्बे ट्रैकिंग ट्रेक का निरीक्षण किया। इस ट्रेक पर लोग सुबह पैदल व साइकिलिंग करते हैं। राजपुर मसूरी ट्रैकिंग मार्ग का विकास उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद देहरादून व पालिका परिषद मसूरी द्वारा संयुक्त रूप से किया जाना प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में गणतंत्र दिवस स्पेशल: सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण, विकसित-आत्मनिर्भर भारत पर जोर

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा शहंशाही आश्रम राजपुर रोड़ से झड़ीपानी मसूरी तक अगले रविवार 31 जनवरी को उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की ओर एक इवेंट का आयोजन किया जायेगा। जिसमें लोगों को जागरूक करने के लिए सफाई अभियान चलाया जायेगा। इस ट्रेक पर ट्रैकिंग करने वाले लोगों के लिए एक सार्वजनिक शौचालय और स्मारिका एवं ट्रैकिंग उपकरण की दुकान का विकास किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड UCC दिवस 2026: UCC लागू हुए 1 साल, 27 जनवरी है राज्य का गौरवशाली दिन

उन्होंने रविवार को ट्रैकिंग करने वाले कुछ लोगों से बात की और उनके मोबाईल नम्बर भी लिये। उन्होंने कहा कि ट्रैकिंग मार्ग का प्रबन्धन, अनुरक्षण, साफ-सफाई इत्यादि कार्य जन सहभागिता जरूरी है।

जिला पर्यटन अधिकारी देहरादून जसपाल चौहान ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम इस ट्रैकिंग ट्रेक पर चल रहे हैं तो स्वयं हमारा भी कर्तव्य हैं कि हम इसको साफ सुथरा रखें।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड सूचना विभाग में डीजी बंशीधर तिवारी ने सूचना भवन में फहराया ध्वज..कर्तव्यों पालन का आह्वान

अतः देहरादून मसूरी ट्रैकिंग मार्ग के प्रबन्धन, अनुरक्षण, साफ-सफाई इत्यादि कार्यों में अपनी सहभागिता की सहमति एवं सुझावों को देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन दिये गये ईमेल आईडी [email protected] व व्हाट्सएप नम्बर 7060038440 पर कर सकते हैं।