सिस्टम पर सवाल, कोटद्वार में पुलों के गिरने की मुख्य वजह अवैध खनन: दलीप रावत

ख़बर शेयर करें

देहरादून कोटद्वार में बरसात के बाद तबाही से जहां लोगों को कैंप में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है तो वही भाजपा विधायक दिलीप रावत ने कोटद्वार में आपदा के पीछे की मुख्य वजह अवैध खनन और अतिक्रमण को बताया है उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे खनन के मामले में विशेषज्ञों के द्वारा किसी प्रकार की कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है लेकिन उसके बावजूद भी नियमों को ताकत पर रखकर पुलों के नीचे भी खनन किया गया जिससे तमाम पुल आज भी खतरे की जद में है भाजपा विधायक के इस बयान के बाद एक बार फिर सरकार असहज होती हुई दिखाई दे रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड देवभूमि परिवार आईडी: 15 साल से रहने वालों को मिलेगी खास पहचान, जानें इसके फायदे और नियम