देहरादून में स्कूलों की छुट्टी को लेकर वायरल हुआ फेक आदेश, अफवाह फैलाने वालो के खिलाफ FIR दर्ज करने की तैयारी….

ख़बर शेयर करें

देहरादून: राजधानी देहरादून में सोशल मीडिया पर स्कूलों की छुट्टी का एक फेक आदेश तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे अभिभावकों और छात्रों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। पिछले दो दिनों से भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन द्वारा स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन आज (मंगलवार) को अवकाश को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड विधानसभा सत्र तीसरा दिन: सवालों से गरमाया सदन, सुराज सेवा दल का हंगामा

इसी बीच एक फर्जी आदेश वायरल हुआ, जिसमें स्कूलों को बंद रखने की बात कही गई थी। इस आदेश को लेकर कई अभिभावकों ने स्कूलों से संपर्क किया, लेकिन अधिकतर स्कूलों ने स्पष्ट किया कि उन्हें जिला प्रशासन की ओर से कोई नया निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें -  गैरसैंण विधानसभा का नया उपयोग: सत्र नहीं तो शादी सही! आंदोलनकारियों के सपनों की राजधानी पर मंत्री का नया विजन, सवालों में सिस्टम….

जिला प्रशासन ने भी इस वायरल आदेश को फर्जी बताते हुए लोगों से अपील की है कि वे केवल सरकारी पोर्टल या आधिकारिक सूचना स्रोतों पर ही भरोसा करें। प्रशासन ने यह भी कहा है कि फेक न्यूज़ फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड जन विश्वास विधेयक 2026: अब छोटे अपराधों पर जेल की जगह लगेगा भारी जुर्माना

इस पूरे मामले ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं के खतरों को उजागर कर दिया है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को स्कूल भेजने से पहले स्कूल प्रशासन से पुष्टि जरूर करें।

ADVERTISEMENTS