सिरसी में क्रेस्टेल एविएशन के हेलीकॉप्टर की सड़क पर एहतियातन लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

ख़बर शेयर करें

सिरसी: क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के एक हेलीकॉप्टर ने आज सिरसी हेलीपैड से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद तकनीकी कारणों के चलते हेलीपैड के अलावा नजदीकी सड़क पर एहतियातन आपात लैंडिंग की। इस दौरान हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री और चालक दल पूरी तरह सुरक्षित रहे। किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड BJP दायित्वधारियों की 5वीं सूची जल्द जारी, विधायकों की खुलेगी लॉटरी

हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग के बाद तुरंत संबंधित विभागों को सूचना दे दी गई, और घटनास्थल पर प्रशासन व तकनीकी टीमों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है, और विस्तृत जांच की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर लगी रोक, महेंद्र भट्ट का बड़ा ऐलान…भोगना होगा बड़ा नुकसान

क्रेस्टेल एविएशन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह लैंडिंग पूरी तरह एहतियात के तौर पर की गई थी और किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। कंपनी के शटल ऑपरेशन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  इस दिन खोले जाएंगे श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट…जानिए कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त

यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि संकट की स्थिति में भी प्रशिक्षित पायलटों की सतर्कता से बड़ा हादसा टाला जा सकता है।