पीएम मोदी ने भेजा खास संदेश: सीएम धामी पर बढ़ता भरोसा, नजदीकियों के साफ संकेत…

ख़बर शेयर करें

देहरादून।पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर बधाई संदेश जारी करते हुए राज्य सरकार के कार्यों की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बीते वर्षों में उत्तराखंड ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, जो राज्य के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की विशेष पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध लोक परंपराएं और प्राकृतिक सौंदर्य देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से चारधाम यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि यह देश की आस्था का प्रमुख केंद्र है और राज्य सरकार द्वारा यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए किए गए प्रयास सराहनीय हैं।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास, बेहतर सड़क और रेल संपर्क, हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ने से न केवल स्थानीय लोगों को लाभ मिला है, बल्कि पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिली है।
महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार सृजन, स्टार्टअप्स को बढ़ावा और डिजिटल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भी प्रधानमंत्री ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ये पहल राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
अपने संदेश के अंत में प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  होर्मुज संकट: क्या खाड़ी देशों में रुक जाएगा दाना-पानी? जानें क्यों जरूरी है यह समुद्री रास्ता