4 साल मे कई बार थपथपाई पीएम मोदी ने सीएम धामी की पीठ,अब तक 28 मुलाकात

ख़बर शेयर करें

देश में कई राज्यों में भाजपा की सरकार है। पूरब से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई राज्यों में भाजपा का कमल खिलता दिखता है। कई राज्यों में भाजपा की सरकार है लेकिन जरा गौर से देखिए और सोचिए आखिर इतने राज्यों में से कितने ऐसे राज्य हैं जिनके मुख्यमंत्रियों को आए दिन पीएम मोदी से मिलने का सौभाग्य मिलता है। आपकी नजर में एक ही राज्य आएगा और वो है उत्तराखंड, जहां के मुख्यमंत्री हैं पुष्कर सिंह धामी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की धामी सरकार के 4 साल पूरे: परेड ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम आयोजित, CM धामी साझा करेंगे उत्तराखंड विकास का रोडमैप

भाजपा आलाकमान के सबसे निकट माने जाने वाले मुख्यमंत्री जिन पर भाजपा आलाकमान ने हर हालात में भरोंसा किया।जाहिर सी बात है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर अगर भाजपा आलाकमान ने ऐतबार किया है तो वे उसमें खरे भी उतरे हैं।

राज्य के सतत विकास के लिए फिक्रमंद धामी ने पूरी कोशिश कर रखी है कि डबल इंजन की सरकार में केंद्र सरकार से उत्तराखंड राज्य को पूरी मदद मिले। इसके लिए आए दिन सीएम धामी पीएम मोदी से मुलाकात करते रहते हैं। देखा जाए तो किसी राज्य के मुख्यमंत्री के लिए देश के प्रधानमंत्री से मिलना आसान नहीं होता लेकिन जो अब तक की मुलाकातें हुई है उनसे साफ पता चलता है कि सीएम धामी के लिए पीएम मोदी से मिलना मुश्किल नहीं है। जब भी धामी पीएम से मुलाकात की ख्वाहिश जाहिर करते हैं तो मुलाकात मुमकिन हो जाती है।

देखा जाए तो अब तक सीएम धामी पीएम से तकरीबन 28 बार मुलाकात कर चुके हैं जो साबित करती हैं कि सीएम धामी आलाकमान की हर कसौटी पर खरे उतरते हैं। धामी जब भी पीएम मोदी से मुलाकात करते हैं तो हमेशा उत्तराखंड़ में लंबित परियोजनाओं के लिए बजट और सहयोग लेकर आते हैं। ये मुलाकाते साबित करती हैं कि धामी नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य और केंद्र सरकार के बीच बेहतर तालमेल है और उसीका नतीजा है कि राज्य में विकास की रफ्तार तेज है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी का बड़ा दिल, मंत्रियों को खुलकर दी विभागों की जिम्मेदारी, टीम पर जताया भरोसा..

ADVERTISEMENTS