पीएम मोदी ने तोड़ा इंदिरा-मनमोहन का रिकॉर्ड: 4318 दिन बने पीएम

ख़बर शेयर करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वर्गीय इंदिरा गांधी और डॉक्टर मनमोहन सिंह से आगे निकल चुके हैं। हालांकि पीएम मोदी जवाहर लाल नेहरू से काफी पीछे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के कार्यकाल की। देश में अब तक सबसे ज्यादा दिन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू रहे। जवाहर लाल नेहरू 6126 दिन प्रधानमंत्री रहे। वहीं इंदिरा गांधी 4077 दिन पीएम रही जबकि डाक्टर मनमोहन सिंह को भी दो कार्यकाल मिले और वे 3656 दिन पीएम रहे। इधर मौजूदा प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का ये तीसरा कार्यकाल है और वे अब तक 4318 दिन तक पीएम पद पर बने हुए हैं। हालांकि भाजपा के भीतर कभी सक्रिय राजनीति में रहने की उम्र भी पार्टी संविधान में तय थी लेकिन पीएम मोदी की लोकप्रियता का जादू जगजाहिर है। बहरहाल अगर पीएम मोदी के गुजरात मुख्यमंत्रित्व के कार्यकाल को भी जोड़ दिया जाए तो वे ऐसे अकेले सौभाग्यशाली नेता है जिन्हे अपनी सरकार के प्रमुख बने रहेने के 8931 दिन अभी तक पूरे हो चुके हैं । बेशक वे पीएम पद पर नेहरू जी से पीछे हैं लेकिन ओवरऑल पीएम सीएम कार्यकाल में चैंपियन

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  रक्षा मंत्री का अग्निवीरों ने किया स्वागत: राजनाथ सिंह ने अग्निवीरों को दी बधाई, CM धामी ने लगाया तिलक