पुलिस सिपाही पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई पूर्ण…. 1,30,445 अभ्यार्थी अगले चरण लिए चयनित

ख़बर शेयर करें

देहरादून,आरक्षी पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई पूर्ण।

1,30,445 अभ्यार्थी अगले चरण हेतु चयनित

उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी संर्वग (पुलिस/पीएसी/फायर) के रिक्त 1521 पदों पर भर्ती हेतु प्रथम चरण में शारीरिक नाप जोख एवं दक्षता परीक्षा संपन्न

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड 2027 चुनाव: भाजपा का महिलाओं के लिए कीर्तन-नवरात्र प्लान, मंडल स्तर तक आयोजन

उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि कुल 2,58,448 अभ्यार्थीयो को परीक्षा हेतु बुलाया गया था।

इसमें से 1,80,005 अभ्यार्थीयों ने शारारिक दक्षता परीक्षा में प्रतिभाग किया।

जिसमें से 1,30,445 अभ्यार्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफलता हासिल कर अगले चरण हेतु चयनित हुए हैं,

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस का अफसरशाही पर हमला, गरमाया विशेषाधिकार हनन का मुद्दा

अब होगी उनकी लिखित परीक्षा

शारीरिक दक्षता परीक्षा में पर्वतीय जनपदो में बागेश्वर- 87.95 % चम्पावत-80.36 % पिथौरागढ-81.61 % पौडी गढवाल- 79.62 % चमोली-76.76 % अल्मोडा-74.48 % उत्तरकाशी-73.68 % टिहरी गढवाल-71.53% रूद्रप्रयाग- 69.82% अभ्यार्थी सफल रहे। जबकि मैदानी जनपदो में देहरादून-77.56 % उधमसिंहनगर- 69.60% हरिद्वार-64.33% नैनीताल- 58.34% अभ्यार्थी अगले चरण हेतु चयनित हुए। राज्य में आयोजित आरक्षी पद हेतु शारारिक दक्षता परीक्षा में औसतन 72.47% अभ्यार्थी सफल रहे।