हरिद्वार में एक तरफा प्यार ने छीनी युवक की जान

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने इलाके को झकझोर दिया है। फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले एक युवक ने एक तरफा प्यार में खुद को गोली मार ली। युवक अपने गांव की एक युवती से मिलने हरिद्वार पहुंचा था, जो यहां की एक फैक्ट्री में काम कर रही है। युवती ने उससे बचकर पुलिस को सूचना दे दी, लेकिन युवक ने पुलिस आने से पहले ही बहादराबाद इंडियन बॉटलिंग प्लांट के पास बगल वाले खाली मैदान में अपनी कनपटी पर पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: उत्तराखंड के निकाय कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों का बढ़ा मानदेय

इस घटना से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और फोरेंसिक टीम से पिस्टल की जांच करवाई। पुलिस को शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि युवक ने युवती से मारपीट की, उसका मोबाइल छीन कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि पिस्टल उसके पास कहां से आई और दोनों के बीच क्या तकरार चल रही थी। घटना के बाद पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों से संपर्क साधने में भी जुट गई है, ताकि मामले की गहन जांच की जा सके।