देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों की पुरानी रंजिश ने ली 22 वर्षीय दिव्यांशु की जान, तीन आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में कॉलेज के छात्रों के बीच आपसी वर्चस्व की पुरानी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। केहरी गांव में 23 मार्च की रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत नाजुक होने पर उसे पहले प्रेमनगर अस्पताल और फिर दून अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई में तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जो सभी एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र बताए जा रहे हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।