देहरादून से पिथौरागढ़ अब सिर्फ 1 घंटे में, मुख्यमंत्री धामी करेंगे नई हवाई सेवा का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के सीमांत जिलों के लिए कनेक्टिविटी की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच आज से सीधी हवाई सेवा की शुरुआत हो गई है। एलायंस एयर द्वारा संचालित यह सेवा गुरुवार से नियमित रूप से शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह करीब 11:30 बजे से उड़ेगी जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस प्रकार जौलीग्रांट एयरपोर्ट से इस सेवा का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा । इस नई उड़ान सेवा के शुरू होने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आपातकालीन और व्यापारिक यात्राओं में भी काफी आसानी होगी।

यह भी पढ़ें -  CM धामी ने बल्लेबाजी कर किया क्रिकेट टूर्नामेंट का धमाकेदार उद्घाटन

सफर के समय में भारी बचत

इस हवाई सेवा का सबसे बड़ा लाभ यात्रा के समय में होने वाली कमी है। पहले देहरादून से पिथौरागढ़ जाने में सड़क मार्ग से लगभग 12 से 14 घंटे का लंबा और थकान भरा समय लगता था। अब इस विमान सेवा के माध्यम से यही दूरी मात्र 1 घंटे में तय की जा सकेगी। इससे यात्रियों का बहुमूल्य समय बचेगा और सफर भी सुगम होगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड परिवहन विभाग की नई पहल: चारधाम मार्ग पर ड्राइवरों को मिलेगी वन-स्टॉप सुविधा, एआरटीओ और ग्रीन कार्ड की व्यवस्था

विमान की क्षमता और एयरपोर्ट

यह उड़ान देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे के लिए संचालित की जाएगी। इस मार्ग पर 42 सीटों वाला विमान उड़ान भरेगा, जो यात्रियों को आधुनिक और सुरक्षित हवाई यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा। यह सेवा कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों को आपस में जोड़ने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।