उत्तराखंड के बहुचर्चित ‘मोहम्मद दीपक’ प्रकरण के मुख्य बिंदु कोटद्वार निवासी दीपक कुमार ने आज नई दिल्ली में विपक्षी दल के नेता राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की, इस दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया रहे मौजूद। राहुल गांधी ने अपने दीपक कुमार से आत्मीय संवाद कर उन्हें किया सम्मानित किया। उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र के रहने वाले दीपक कुमार, चांद मौला बख्श की दुकान का नाम परिवर्तन कराए जाने पर उत्तपन्न हुए विवाद के बाद से अपने मानवीय कार्यों और सेवा भावना के लिए देशभर में पहचान बना चुके हैं। वहीं राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार विभाग सचिव वैभव वालिया ने कहा, यह मुलाकात मानवता और संवेदनशील राजनीति का प्रतीक, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वालों के साथ कांग्रेस खड़ी है।
इस अवसर पर विजय रावत, अमित राज, संजय मित्तल, नीरज बहुगुणा और वसीम अहमद भी रहे उपस्थित, बैठक के दौरान उत्तराखंड और कोटद्वार से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। राहुल गांधी द्वारा दीपक को आमंत्रित कर सम्मान देना उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण,कांग्रेस नेताओं ने आभार जताते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया।


