महापौर सौरभ थपलियाल ने किया बंजारावाला क्षेत्र का निरीक्षण, क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को दुरुस्त करवाई

ख़बर शेयर करें

देहरादून: शहर के बंजारावाला क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चल रही पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर रविवार को महापौर सौरभ थपलियाल ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। स्थानीय नागरिकों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मेयर ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में चल रहे सीवर कार्यों के कारण पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें -  आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट की मुस्तैदी से रायपुर क्षेत्र में अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार....

निरीक्षण के दौरान महापौर ने जल संस्थान, जल निगम और एडीबी के अधिकारियों को मौके पर तलब किया और तत्परता दिखाते हुए जेसीबी मशीन मंगवाकर स्वयं की निगरानी में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को दुरुस्त करवाया। इसके बाद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पुनः सुचारु करवाई गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर लगी रोक, महेंद्र भट्ट का बड़ा ऐलान…भोगना होगा बड़ा नुकसान

महापौर थपलियाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में सीवर कार्यों के दौरान पेयजल लाइनों को क्षति न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से आपसी तालमेल बनाकर जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करने को भी कहा।

उन्होंने कहा कि देहरादून के विभिन्न वार्डों में सीवर लाइन का काम जारी है, ऐसे में यदि किसी भी क्षेत्र में जनता को असुविधा होती है, तो संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करनी होगी। महापौर की इस तत्परता और संवेदनशीलता से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और उनके प्रयासों की सराहना की।