देहरादून में 108 एम्बुलेंस का बड़ा फेल्योर: मरीज को पुलिस के वाहन से पहुंचाया गया अस्पताल!

ख़बर शेयर करें

देहरादून में 108 एम्बुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। एक गंभीर मरीज को अस्पताल ले जा रही एम्बुलेंस बीच रास्ते में ही खराब हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मरीज की हालत को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए अपने वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून से पिथौरागढ़ अब सिर्फ 1 घंटे में, मुख्यमंत्री धामी करेंगे नई हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए 108 सेवा के जिला प्रबंधक से जवाब तलब किया है। प्रबंधक के अनुसार एम्बुलेंस पूरी तरह ठीक हालत में रवाना हुई थी, लेकिन रास्ते में तकनीकी खराबी आ गई। बैकअप एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया गया था, लेकिन उसे पहुंचने में 7 से 8 मिनट का समय लग रहा था। सीएमओ ने सभी एम्बुलेंस की नियमित फिटनेस जांच के निर्देश दिए हैं और माना है कि जिले में एम्बुलेंस बेड़े को अपग्रेड करने की आवश्यकता है।