सीएम धामी के हस्तक्षेप के बाद देहरादून में वकीलों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे अधिवक्ता

ख़बर शेयर करें

देहरादून में जिला अधिकारी (DM) और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा के बीच उपजे विवाद के कारण चल रही वकीलों की हड़ताल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप के बाद बुधवार शाम को समाप्त हो गई है। मुख्यमंत्री के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद बार एसोसिएशन ने हड़ताल वापस लेने का औपचारिक ऐलान किया। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री खजान दास भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने वकीलों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और इस पूरे मामले में न्यायोचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया, जिसके बाद वकीलों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के हर ब्लॉक में 5 आदर्श गांव: पंचायत भवनों के लिए 20 लाख, मदन कौशिक का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री और बार एसोसिएशन के बीच वार्ता

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुकरेती और सचिव अजय बिष्ट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने डीएम के साथ हुए विवाद का पूरा घटनाक्रम मुख्यमंत्री के सामने रखा। सीएम धामी ने विवाद को सुलझाने के लिए सकारात्मक रुख अपनाया और संबंधित अधिकारियों को मामले में उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड जनगणना 2026: सबसे पहले यह VIP करेंगे स्वगणना

14 अप्रैल को पीएम के कार्यक्रम में शामिल होंगे वकील

हड़ताल वापसी की घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री ने बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं को एक विशेष निमंत्रण भी दिया। उन्होंने वकीलों को 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून आगमन पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इस बैठक के बाद प्रशासन और वकीलों के बीच पैदा हुआ तनाव कम होता नजर आ रहा है।