खजान दास,मदन कौशिक,राम सिंह कैड़ा,प्रदीप बत्रा और भरत चौधरी धामी कैबिनेट में शामिल

ख़बर शेयर करें

लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट पूरी हुई. सीएम धामी ने अपने कांधों का बोझ कुछ हल्का करते हुए अपने सहयोगियों को अपनी कैबिनेट में शामिल किया है। लंबे समय से अब तक खाली चल रहे पांच मंत्री पदों पर, विधायकों की ताजपोशी हो गई है।

अब पांच विधायकों का रुतबा बढ़ गया है। बहरहाल लंबे मंथन के बाद पांच नाम जो फाइनल हुए उनमें खजानदास, भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक और राम सिंह कैड़ा हैं। पांचों विधायकों को देहरादून राजभवन में राज्यपाल गुरूमीत सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें -  “विधायक खजान दास की कैबिनेट में एंट्री बनी—धामी सरकार का चुनावी मास्टरस्ट्रोक!”

हालांकि शपथ दिलाए जाने तक किसी भी मंत्री को विभाग आवंटित नहीं किया गया था। दिलचस्प बात ये है कि पहले मंत्रीमंडल में शामिल नामों को लेकर सस्पेंस रहा जबकि अब विभागों को लेकर बना हुआ है। यानि खुशी तो मिल रही है लेकिन किश्तों में. सभी के समर्थक अपने अपने हिसाब से कयास लगा रहे हैं कि उनके नेता जी को फलां मंत्रालय मिलेगा. वहीं नेता जी अपनी पसंद के मंत्रालय के लिए अपने ईष्ट देवताओं से मनौती भी मांग रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड वनाग्नि रोकथाम को लेकर राज्य सरकार की पहल, पुरस्कार योजना शुरू

बहरहाल अब देखना ये दिलचस्प होगा कि किस को कितना अहम मंत्रालय मिलता है। हालांकि धामी कैबिनेट में शामिल सभी विधायकों ने मंत्री पद से नवाजने के लिए भाजपा नेतृत्व और सीएम धामी का आभार प्रगट किया है। और भरोंसा दिलाया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का सलीके से निर्वहन करेगें।

यह भी पढ़ें -  #धामी 4 साल बेमिसाल... “सियासी शोर के बीच धामी का जोर—फिर दिखा नेतृत्व का दम!” मंत्री मण्डल विस्तार के बाद झूठे कयासों पर लगा ब्रेक...

ADVERTISEMENTS