इंडियन आइडल की शान पवन दीप राजन ने की सीएम से मुलाकात

ख़बर शेयर करें


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मंगलवार को बीजापुर अतिथि गृह में इंडियन आयडल फेम गायक पवनदीप राजन ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने पवनदीप राजन को शुभकामनाये देते हुए उन्हें युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि पवनदीप ने अल्प समय में संगीत की दुनिया में प्रसिद्धि पाने के साथ ही प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। उनके गायन से हमारे परम्पंरागत लोक संगीत को भी पहचान मिली है। मुख्यमंत्री से सम्मानित होने पर पवनदीप ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: उत्तराखंड के निकाय कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों का बढ़ा मानदेय