उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध LPG गैस रिफिलिंग के एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। रामनगर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहे थे।
ऑपरेशन प्रहार” के तहत नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन—रामनगर में गैस माफिया पर करारा वार। अवैध LPG रिफिलिंग के धंधे में लगे दो सगे भाई गिरफ्तार, भारी मात्रा में सिलेंडर और ज्वलनशील पदार्थ बरामद। नैनीताल पुलिस की रामनगर कोतवाली टीम ने खताड़ी इलाके में छापेमारी कर एक बड़े अवैध गैस रिफिलिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। यहां घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध रूप से भरकर कालाबाजारी की जा रही थी, जिससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता था।
पुलिस ने मौके से 34 गैस सिलेंडर, रिफिलिंग मशीनें, तराजू और करीब आधा ड्रम डीजल बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान अमन उर्फ भल्ला और शहजाद उर्फ शैजी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए सीओ रामनगर सुमित पांडेय ने बताया की मुखबिर की सूचना पर खताड़ी क्षेत्र में छापेमारी की गई तो मौके पर दो युवकों द्वारा अवैध राइफ़लिंग की जा रही थी साथ ही कला बाज़ारी और भंडारण, अवैध राइफ़लिंग जैसी चीजे की जा रही थी पुलिस ने मौके पर पहुँच कर क़रीब 34 अवैध स्लेंडर अपने कब्जे मैं लेकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है साथ ही दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय मैं पेश करने की कार्यवाही की जा रही है।

