जंहा एक तरफ भारत मे ऑनलाइन गेम्स का चलन बड़ा है तो इसके जरिये नए रोज़गार की भी बड़ी उम्मीद देश मे दिखाई दे रही है। मगर हमेशा की तरह कोई ना कोई विवाद इस खेल में भी रोज़ाना ही दिखाई दे रहा है। यूं तो pubg अब (bgmi) भारत मे सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन गेम है मगर इसके साथ जुड़े विवाद देर सवेर आते ही रहते है। ताज़ा मामला pmco रीजनल फाइनलिस्ट इंग्लोरियस (INGL) टीम से जुड़ा है
जानकारी के अनुसार ingl टीम के प्लेयर्स ने अपने साथी प्लेयर पर हैकर होने के आरोप लगाए हैं आरोपों के चलते इस सारे मामले ने एक बड़ा विवाद का रूप ले लिया है। इस मामले पर ingl टीम के प्लेयर डेनियल ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले आने साथी खिलाड़ी मयूर पर हैक्स इस्तेमाल करने का शक हुआ था जिसके बाद उन्होंने इस सारे मामले पर मयूर से बातचीत करी और उनसे सफाई मांगी मगर मयूर ने अपनी सफाई देने से साफ मना कर दिया जिसके बाद डेनियल ने ये मामला सबके सामने उजागर कर दिया। वंही इस मामले पर मयूर ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि ये सारा खेल उन्हें साथी खिलाड़ियों ने ही रचा था उन्होंने कोई हैक्स इस्तेमाल नही किये है बल्कि अपनी सफाई मैं मयूर ने कहा कि डेनियल और मैक्सटर्न ने ingl का नाम हड़पने के लिए उनको फसाया है मयूर ने अपनी सफाई मैं इस सारे मामले पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है।
इन सारे विवादों के बीच मैं मैक्सटर्न ने भी अपना पक्ष रखते हुए बताया कि मयूर के बारे मे जब डेनियल ने उन्हें बताया तो इस बारे मे मयूर से बात करी गयी थी साथ ही मयूर को उनका पीओवी दिखाने के लिए बोला गया था मगर वो बार बार इस बारे मे बहाना बनाते रहे मैक्सटर्न ने बताया कि मयूर अब टीम का हिस्सा नही है और उनके खिलाफ जितने सबूत है वो सभी को दिखा दिए गए है।
वंही इन सभी तरीको के विवादों पर काम करती आई IEEF ने कहा कि अबतक उनके पास कोई भी ऑफिशियल कंप्लेंट नही आई है,अगर शिकायत आती है तो उसपे जांच की जाएगी।
इस मामले ने एक बार फिर उन प्लेयर्स के मन मे सवाल जरूर खड़ा कर दिए है कि क्या कभी ये कंम्यूनिटी एक साथ इस तरह के मामलों में कोई कोई डिसीजन ले पाएगी ? क्योंकि ये देखा गया है कि जब भी किसी विवाद में बड़े प्लेयर्स या नामी प्लेयर्स का नाम आता है तो बड़ी बड़ी T1 स्क्रिमस कराने वाली ऑर्गेनाइजेशन और प्लेयर्स ऐसे मामलों से पल्ला झाड़ते नजर आते है। शायद यही वजह है कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस कम्युनिटी को साफ रखने की बात करने वाले लोग हकीकत में ऐसे मामलों को दरकिनार करते हुए उन प्लेयर्स के साथ खिलवाड़ कर रहे है जो मेहनत करके आगे बढ़ने का सपना देख रहे है।

