हरिद्वार पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: पतंजलि अंडरपास से 54.26 ग्राम चरस सहित तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार के कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पतंजलि फेस-1 अंडरपास से चेकिंग के दौरान एक चरस तस्कर को दबोचा गया। आरोपी की पहचान बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के शांतरशाह निवासी मुकेश के रूप में हुई। बाइट गुरुवार हुई इस कार्रवाई में आरोपी संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 54.26 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। यह कार्रवाई नशे के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की प्रभावी रणनीति का हिस्सा है। नशा मुक्त समाज की दिशा में हरिद्वार पुलिस का विशेष अभियान जारी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।