कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में प्रशासन ने अब मेला ड्यूटी पर आने वाले पुलिस और अग्निशमन कर्मियों की सुविधाओं पर जोर दिया है। रोशनाबाद पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों के लिए 100 बेड वाली आधुनिक बैरक का निर्माण तेजी से चल रहा है।यह बैरक महिलाओं की सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य जरूरी सुविधाओं से लैस होगी। ऋषिकेश भद्रकाली पुलिस चौकी में भी पुलिसकर्मियों के लिए नई बैरक बनाई जा रही है। हरिद्वार में कुल 300 बेड क्षमता वाली बड़ी बैरक का प्रस्ताव तैयार, शीघ्र मंजूरी मिलेगी। वहीं आपात सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अग्निशमन कर्मियों के लिए अलग बैरकों का निर्माण भी प्रस्तावित है।
ये बैरक कुंभ, कांवड़ और स्नान पर्वों के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले कर्मियों के लिए होंगी। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने बैरागी कैंप घोड़ा पुलिस लाइन और मायापुर फायर स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में भूमि, पहुंच मार्ग, यातायात और आपात प्रतिक्रिया क्षमता का जायजा लिया गया। प्रस्तावित स्थलों की रिपोर्ट मेलाधिकारी सोनिका को सौंपी जाएगी, फिर शासन को भेजा जाएगा। निरीक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक जे.आर. जोशी, अभियंता प्रवीण कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद। कुंभ मेला-2027 को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन की ये सराहनीय पहल।

