हल्द्वानी डबल मर्डर केस से दहली देवभूमि: गल्ला मंडी में युवक-युवती की सिर कुचलकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में अपराध और अपराधि दोनों का हौंसला बुलंद होता जा रहा है, धीरे-धीरे अपराध के किटाणु राजधानी देहरादून से निकलकर अब पूरे प्रदेश को खोखला कर रहे हैं। बीते एक पखवाड़े में देवभूमि उत्तराखंड कुल 4 निर्मम हत्याओं का दंश झेल चुकी है, वहीं अभी तक प्रदेश के यह जख्म भरे भी नहीं थे कि हल्द्वानी में बीते बुधवार को हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे प्रदेश स्तब्ध कर दिया। मामला हल्द्वानी स्थित गल्ला मंडी का है जहां देर रात एक युवक और युवती की निर्ममता से हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों के सिर व मुंह को पत्थर से बुरी कुचल गया है ताकि मृतकों की पहचान छिपाई जा सके। वहीं मृतकों की पहचान अल्मोड़ा लोहर माल रोड तल्ला खोलटा निवासी 31 वर्षीय शुभम टम्टा और तल्ली पोखरी नैनीताल निवासी 19 वर्षीय लक्ष्मी के रुप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड 2027 विधानसभा चुनाव: 14 फरवरी को भाजपा कोर कमेटी बैठक, नड्डा की अगुवाई में पकेगी चुनावी खिचड़ी

यह दोहरा हत्याकांड हल्द्वानी में काफी वर्षों के बाद दोहराया गया है, वहीं इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे डायल 112 पर फोन कर उन्हें गल्ला मंडी में स्थित गोदामों के पास युवक व युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली, पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो मृतकों के पास से ही खून से सने हुए पत्थर भी मिले हैं। जानकारी के अनुसार दोनों का सर पत्थरों से बुरी तरह कुचला गया है। जांच के दौरान पुलिस को युवक के पास से एक चंपावत व अल्मोड़ा के आधार कार्ड मिले हैं, वहीं युवती नैनीताल की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी दोनों शवों के पहचान पत्रों की जांच कर रही है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं।