उत्तराखंड बजट: गैरसैंण सत्र में ‘गवर्नर गो बैक’ नारे, कांग्रेस का सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप

ख़बर शेयर करें

गैरसैंण में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश किया। सरकार इसे संतुलित बता रही है, लेकिन विपक्ष ने शुरू से ही जोरदार विरोध जताया। राज्यपाल अभिभाषण के ठीक बाद बजट पेश करने पर भी सवाल उठाए गए। जिसको लेकर आज हरिद्वार में प्रदेश प्रवक्ता आलोक शर्मा ने पत्रकार वार्ता की और पेश किए गए बजट को आड़े हाथों लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड विधानसभा सत्र में हंगामा, जंगल चट्टी पर प्रदर्शनकारियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग

गैरसैंण विधानसभा सत्र की शुरुआत ही हंगामे से हुई। कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान ‘गवर्नर गो बैक’ के नारे लगाए और वेल में उतर आए। सत्र की छोटी अवधि, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विरोध जताया गया। कुछ विधायकों ने वॉकआउट भी किया। पेश किए गए बजट को लेकर हरिद्वार में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक शर्मा ने पत्रकार वार्ता की जिसमें उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उत्तराखंड के लोगों को धोखे में रखना चाहती है। सरकार अपने मुखिया धामी जी का चेहरा चमकाने पर लगभग 1000 करोड रुपए विज्ञापन तो खर्च कर रही है लेकिन उत्तराखंड के विकास के लिए असलियत में धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने हरिद्वार के भाजपा विधायक मदन कौशिक और आदेश चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दोनों विधायक अपनी सरकार के सामने मौन हो जाते हैं और हरिद्वारा के विकास के लिए उनके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकलता यह सरकार झूठी बेईमान और भ्रष्ट सरकार है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सोशल मीडिया वाले ज्योतिष का खेल: पहले हार की भविष्यवाणी, जीत के बाद बदला सुर, हकीकत कम तमाशा ज्यादा...
Ad