पौड़ी जिले की जनता से जिस पासपोर्ट दफ्तर का वायदा किया गया था उसका तोहफा मिल गया है। आज कोटद्वार में पासपोर्ट दफ्तर का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान पौड़ी जिले के उन लोगों को पासपोर्ट सौंपे गए जिन्होंने पासपोर्ट के लिए पूर्व में आवेदन किया था। तय है कि कोटद्वार में खुला ये पासपोर्ट ऑफिस पौड़ी जिले के नौजवनो के शानदार तोहफा साबित होगा। अब जिले भर के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए देहरादून के चक्कर नहीं काटने होंगे।
इस तोहफे के लिए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से पीएम मोदी का धन्यवाद अदा किया है। गढ़वाल सांसद ने अपनी फेसबुक वॉल पर कोटद्वार में खुले पासपोर्ट दफ्तर के उद्घाटन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण और सुगम जीवन की दिशा में लगातार कार्य हो रहे हैं, और यह पहल उसी संकल्प का एक सशक्त उदाहरण है। यह माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘ईज ऑफ लिविंग’ के विजन का जीता-जागता प्रमाण है। उनके नेतृत्व में हम सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं। इसी का प्रमाण है कि हम दिन-रात आम लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं।मोदी जी का संकल्प है – विकसित भारत और मेरा संकल्प है – विकसित गढ़वाल, विकसित उत्तराखंड। बहरहाल अब उत्तराखंड में दो पासपोर्ट दफ्तर हो गए हैं।

