फेसबुक का रिपोर्ट कार्ड…आ देखें जरा किसमे कितना है दम!

ख़बर शेयर करें

आज का जमाना सोशल मीडिया का है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर यानि एक्स, व्हट्सप और यूट्यूब जैसे तमाम प्लेटफार्म ऐसे हैं,इन्हे बेशक आभासी दुनिया माना जाता हो लेकिन हकीकत ये है कि तकनीक के इस युग में हर शख्स का हर पल इसी दुनिया में गुजरता है।काम से जरा भी फुर्सत मिलती है तो इंसान अपने फोन, लैपटॉप या डेस्कटॉप जिस पर भी मुमकिन है सबसे पहले इसी आभासी दुनिया में दाखिल होता है।

अब दुनिया मुट्ठी में है लिहाजा अब खाली वक्त में कोई बोर नहीं होता। वक्त मिलते ही उंगलियां थिरकने लगती हैं लाइक और कमेंट करने के लिए। कहा तो यही जाता है कि इस दुनिया में जिसके जितने फॉलोवर्स होंगे वो उतना ही लोकप्रिय होगा या है। अगर वाकई में यही सच है तो सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फेसबुक की आभासी दुनिया में अपनी कैबिनेट को कोसो मील पीछे छोड़ते हैं।

यह भी पढ़ें -  हमें अतिथि चाहिए, सांस्कृति प्रदूषण नहीं

फेसबुक की आभासी दुनिया में सूबे के सीएम धुरंधर धामी को एक करोड़ लोग फॉलो करते हैं। धाकड़ धामी के कैबिनेट के मेंम्बर्स की बात करें तो फेसबुक प्लेटफार्म पर दूसरे नंबर पर शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत आते हैं। धन सिंह रावत के पास 17 लाख फॉलोवर्स हैं जबकि तीसरे नंबर पर फोटोजेनिक फेस वाले कौशल विकास और पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा हैं। सौरभ को 15 लाख लोग फेसबुक पर फॉलो करते हैं।

वहीं चौथे नंबर पर हरिद्वार के विधायक और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक हैं। मदन कौशिक को 11 लाख लोग फॉलो करते हैं। सूबे के सीएम और इन तीन मिनिस्टर के बाद बाकी धामी केबिनेट के मेंम्बर सोशल मीडिया में अभी बहुत दूर हैं। यहां तक की सतपाल महाराज जैसे नेता और आध्यात्मिक गुरू को भी फेसबुक में महज एक लाख बयानबे हजार फॉलोवर्स ही मिले हैं। सूबे के तेज-तर्रार वन और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को एक लाख बत्तीस हजार लोग फेसबुक पर फॉलो करते हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड जनगणना 2026: सबसे पहले यह VIP करेंगे स्वगणना

हालांकि राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के पास भी लाखों की तादाद में फॉलोवर्स हैं। फेसबुक पर गणेश जोशी को 7 लाख 40 हजार तो प्रदीप बत्रा को 4 लाख 70 हजार लोग फॉलो करते हैं। धामी केबिनेट की रेखा आर्य के पास फेसबुक पर एक लाख 42 हजार फॉलोवर्स हैं। जबकि खजान दास, शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा और ग्राम्यविकास मंत्री भरत चौधरी अभी एक लाख फॉलोवर्स का आंकड़ा फेसबुक पर नहीं जुटा पाए हैं।

धामी केबिनेट के समाज कल्याण मंत्री खजानदास को 81 हजार लोग तो रामसिंह कैड़ा को 47 हजार लोग फेसबुक पर फॉलो करते हैं। हालांकि कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी फेसबुक की आभासी दुनिया में अपने साथी मंत्रियों से काफी पीछे हैं। भरत चौधरी के पास फेसबुक पर महज 26 हजार फॉलोवर्स ही हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कांग्रेस में 'डैमेज कंट्रोल' शुरू: गणेश गोदियाल और यशपाल आर्य ने थामी एकजुटता की कमान

खैर कहने वाले तो कहते हैं कि फेसबुक का क्या है ये तो आभासी दुनिया है,,वजूद तो फील्ड में बोलता है .. लेकिन ये नए जमाने का हथियार है जनाब चलाना आ गया तो चेहरा उंगलियों से आंखो में और आंखों से दिल में उतर आता है। आज के दौर में लोकप्रियता का थर्मामीटर भी है सोशल मीडिया यहां हिट और फ्लॉप जंगल की आग से भी तेज होते हैं। मिश्र के होस्नी मुबारक रहे हो या बंगलादेश की शेख हसीना सब को मालूम है सोशल मीडिया किस बला का नाम है। मिनट मे अर्श पर और सैकंड में फर्श पर। बहरहाल उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी फेसबुक पर अपने कैबिनेट के सभी साथियों में धुरंधर भी दिख रहे हैं और धाकड़ भी।

ADVERTISEMENTS