उत्तराखंड में तकनीकी शिक्षा का विस्तार: युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए रास्ते!

ख़बर शेयर करें

इसे पहाड़ो के लिए खुशखबरी ही माना जाएगा कि राज्य के सात पहाड़ी जिलों में आठ पॉलीटेक्निक कॉलेज खोले जाएंगे। जिनमें पौड़ी जिले में दो कॉलेज खुलेंगे. एक पौडी में दूसरा सतपुली में, वहीं बागेश्वर जिले के कपकोट और चमोली जिले के पोखरी में और रुद्रप्रयाग के चोपता में तो उत्तरकाशी के टिपली में पॉलीटेक्निक कॉलेज खुलेगा। इसके अलवा पिथौरागढ़ और नई टिहरी को भी पॉलीटेक्निक कॉलेज की सौगात मिलेगी। इसके निर्देश सूबे के उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षामंत्री डाक्टर धनसिंह रावत ने दिए हैं। नए कॉलेज खोलने के साथ ही साथ अध्यापक और शिक्षेणत्तर कर्मचारियों की भर्ती के भी निर्देश दिए गए हैं। ताकि अच्छा काम समय पर पूरा हो सके।

यह भी पढ़ें -  गैस संकट पर बोले सीएम धामी: घबराने की जरूरत नहीं

बहरहाल देखना ये दिलचस्प होगा कि ये बेहतर और जरूरी काम समय पर पूरा होता है या नहीं क्योंकि माना जा रहा है कि अगले साल बसंत के मौसम में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में उच्च शिक्षा विभाग के पास सिर्फ ग्यारह महीने ही हैं। जबकि पॉलीटेक्निक कॉलेज खोलने, अध्यापक और कर्मचारियों की नियुक्ति करने के लिए ही कई नियम काएदे और कई विभागों की एनओसी की दरकार होगी। कई मंजूरियों की विभाग को जरूरत पड़ेगी और कई दहलीजों पर गुजारिश करनी पड़ेगी। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले नए खोले जाने वाले पॉलीटेक्निक कॉलेज अमलीजामा पहन कर चकाचका हो जांए कहना मुश्किल है। हालांकि तकनीकी शिक्षा मंत्री डाक्टर धनसिंह रावत ने तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में शीध्र शब्द पर जोर दिया है। होगा क्या ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल खबर पढ़कर खुश होने में कोई हर्ज नहीं।