दून पुलिस का सीना चौड़ा,एस.पी साहब को स्कॉच अवार्ड की हार्दिक शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

इस साल का स्कॉच अवार्ड देहरादून के एस.पी ट्रैफिक लोकजीत सिंह को दिया जाएगा. उन्हे ये सम्मान 28 मार्च को दिल्ली के हैबिटेट सेंटर में प्रदान किया जाएगा..आपको बता दें कि स्कॉच ग्रुप हर साल समाज में शानदार काम करने वाले महकमों के मुलाजिमों को सम्मानित करता है..ताकि उनका हौसला बना रहे । बहरहाल इस बार देहरादून के एस.पी ट्रैफिक लोकजीत सिंह के कामकाज से दून पुलिस का सीना चौड़ा हुआ है..लोकजीत सिंह को ये सम्मान चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए दिया गया है. आपको बता दें कि बीते साल उत्तराखंड की चारधामयात्रा में एकीकृत कंट्रोल रूम की स्थापना की गई थी..जिसका जिम्मा एस.पी.ट्रैफिक लोकजीत सिंह के कांधे पर था. सिंह ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी से निभाया, इस दौरान उन्होंने कई चुनौतियों की स्वीकार किया और उन पर बेहतरीन काम किया.. एकीकृत कट्रोल रूम से उन्होंने थराली आपदा रेस्क्यू में बेहतर समन्वय भी स्थापित किया..स्कॉच अवार्ड की उपलब्धि के लिए सूबे के डीजीपी दीपम सेठ नें उन्हे बधाई दी है.. समाचार 4 U की ओर से भी एस.पी.ट्रैफिक लोकजीत सिंह को इस कामयाबी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं…

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में भाजपा का मास्टरस्ट्रोक: विधानसभा चुनाव में घातक सेंधमारी शुरू, विपक्षी नेता थामेंगे "कमल का दामन"