देहरादून शहर में शनिवार को आपका काम तो नहीं !

ख़बर शेयर करें

अगर देहरादून शहर में आपका कल काम है और सुबह छह बजे से दस बजे के बीच तो, शनिवार को घर से पूरी जानकारी के साथ सावधानी के साथ निकलिएगा। जी हां कल यानि 21 मार्च 2026 को अगर आप को तड़के छह बजे से दस बजे के बीच देहरादून पहुंचना है तो रुट देख कर ही निकलिएगा। दरअसल कल ईद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक के लिए रुट प्लान बनाया है। ये ट्रैफिक रुट प्लान सुबह छह बजे दस बजे तक लागू रहेगा। उसके बाद देहरादून हर रोज की तरह अपनी रफ्तार के साथ दौड़ेगा।

यह भी पढ़ें -  स्वास्थ्य विभाग.. हमसे ना हो पाएगा……बीमार सिस्टम, बेहाल मरीज—देहरादून की असली हेल्थ रिपोर्ट… कहां गए इंजेक्शन...?

घंटाघर से बिंदाल जाने वाले वाहनो को राजपुर राजपुर रोड़ से होकर गुजरना होगा

दर्शनलाल चौक और तहसील चौक से बिदाल की ओर जाने वाले वाहनो को दिलाराम चौक से कैंट होते हुए पहुंचना होगा

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्य ने पदक विजेताओं को 3 करोड़ की इनामी राशि जारी की, डीबीटी से खातों में ट्रांसफर

किशननगर चौक से घंटाघर आने वाले वाहनो को भी कैंट से होकर गुजरना होगा

राजपुर रोड़ से बिंदाल की ओर जाने वाले वाहनो को भी कैंट की राह चुननी होगी

यह भी पढ़ें -  “फाइलें घिसती रहीं, आदेश फिसलता गया!”चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के आदेश के बिना प्राचार्य ने दे दी डॉक्टर को तैनाती, जवाब तलब....

ईद की नमाज में कोई खलल न पड़े इसके लिए ये रुट प्लान बनाया गया है जो सुबह साढे छह बजे से लागू होगा और दस बजे तक जारी रहेगा। इसलिए संभल कर निकलें, शांति से निकले प्रशासन का सहयोग करें आप सभी को समाचार 4 U की ओर से ईद की दिली मुबारकबाद

ADVERTISEMENTS