हरिद्वार और टिहरी में बदले गए जिलाधिकारी, शासन ने किए आदेश जारी…

ख़बर शेयर करें

देहरादून/हरिद्वार: उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए हरिद्वार और टिहरी जनपदों में नए जिलाधिकारियों की नियुक्ति की है। हरिद्वार के जिलाधिकारी कामेंद्र सिंह के निलंबन के बाद सरकार ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मयूर दीक्षित को हरिद्वार का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। मयूर दीक्षित इससे पूर्व कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं और एक कुशल प्रशासक के रूप में उनकी पहचान है।

यह भी पढ़ें -  गैरसैंण सत्र हंगामा: सत्तापक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी जंग, सदन व्यवहार से गरमाई सियासत

वहीं, टिहरी जनपद की जिम्मेदारी नीतिका खंडेलवाल को सौंपी गई है। वे इससे पहले विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं और अब टिहरी में जिला प्रशासन की कमान संभालेंगी। सरकार द्वारा यह बदलाव प्रशासनिक पारदर्शिता और सुशासन को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। इन नियुक्तियों से दोनों जनपदों में प्रशासनिक गति और जवाबदेही को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  विधानसभा सत्र: कापड़ी-काजी ने उठाया पुलिस जवान मुद्दा, बिजली सरचार्ज पर मोहम्मद शहजाद का हमला