धामी कैबिनेट का विस्तार जल्द: कुछ बनेंगे मंत्री, कुछ को दायित्व

ख़बर शेयर करें

चुनावी साल में पांच भाजपा विधायकों की तकदीर चमकने वाली है। लंबे इंतजार की घड़िया खत्म होने वाली हैं।जिस पल का सूबे के सियासी गलियारे में लंबे अर्से से इंतजार हो रहा था वो पल नवरात्र के इस पावन मौके पर माननीयों के सामने आने ही वाला है।
तय है कि वफादार विधायक जहां धामी केबिनेट में शामिल होंगे वहीं कुछ को लंबे अर्से से खाली चल रहे दायित्वों का तोहफा भी दिया जाएगा। आपको बता दें कि धामी कैबिनेट में पांच पद खाली हैं तो वहीं कई अहम दायित्व भी दायित्वधारियों की राह देख रही है

यह भी पढ़ें -  सीएम “कुर्सी की कसौटी पर खरे उतर रहे पुष्कर सिंह धामी, रिकॉर्ड के तोड़ने के साथ मजबूत हो रहा कद”

बहरहाल अटकले हैं कि राजपुर विधायक और पूर्व मंत्री खजानदास,धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, संदन में संकटमोचक का किरदार निभाने वाले विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, हरिद्वार के रानीपुर विधायक आदेश चौहान, देवप्रयाग के विनोद कंडारी, भीमताल वाले रामसिंह कैड़ा, दीवान सिंह बिष्ट जैसे विधायकों मे से कुछ को धामी कैबिनेट में शामिल होने का मौका मिल सकता है. जबकि बाकी विधायकों समेत संगठन से जुडे पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बडे दायित्वों का तोहफा मिल सकता है। बस देखना ये है कि किस-किस की तकदीर चमकती है। सभी को इसका इंतजार है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  स्वास्थ्य विभाग.. हमसे ना हो पाएगा……बीमार सिस्टम, बेहाल मरीज—देहरादून की असली हेल्थ रिपोर्ट… कहां गए इंजेक्शन...?