डीईओ राजीव चौहान ने दिवाली के मौके पर निकाला तस्करों का दिवाला….

ख़बर शेयर करें

उधमसिंह नगर में दिवाली के मौके पर जहां जगह-जगह खुशियां मनाते हुए मिठाई बांटी जा रही है तो वहीं जनपद के नए आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने दिवाली के मौके पर ही तस्करों का दिवाला निकाल दिया है एक के बाद एक हो रही कार्रवाई के बाद यह बात तो तय हो गई है कि शराब तस्कर या तो जनपद खुद छोड़ने लगे है और जो जनपद में शराब तस्करी कर रहे है उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने की योजना पर काम चल रहा है।।आबकारी आयुक्त महोदय देहरादून व जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी राजीव सिंह चौहान उधम सिंह नगर महोदय के नेतृत्व में आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र 03 काशीपुर टीम द्वारा पतरामपुर भोगपुर ढाम किनारे अवैध शराब खाम निर्माण की सूचना पर जंगलो मे काम्बिग की ,काशीपुर के ग्राम बरखेडी, खाईखेङा मे अवैध मद्य निष्कर्षण के अड्डों को नष्ट किया गया । कार्यवाही के दौरान अवैध शराब निर्माण कर रही 03 भट्टियों को नष्ट कर 140 लीटर अवैध शराब खाम बरामद कर 9500 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट कर 3 अज्ञात अभियुक्तो के विरूद्ध 60 आबकारी अधिनियम में कार्यवाही की गई ।टीम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
टीम मे सोनू सिंह आबकारी निरीक्षक
काशीपुर, दिवाकर चौधरी आबकारी निरीक्षक रुद्रपुर, ब्रजेश नारायण जोशी आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन,अन्य आबकारी कार्मिक मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  विधानसभा सत्र: कापड़ी-काजी ने उठाया पुलिस जवान मुद्दा, बिजली सरचार्ज पर मोहम्मद शहजाद का हमला