राजधानी देहरादून बीते बुधवार को हुए तिब्बती मार्केट मर्डर से पूरी तरह दहल चुकी है, भरे बाजार गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की करीब से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। वहीं घटना के दूसरे ही दिन पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चला कर दोनों हमलावरों को भी धर दबोचा और उन्होंने अर्जुन शर्मा का कत्ल करने का जुर्म भी कबूल कर लिया, लेकिन बावजूद एक सवाल फिर भी बना रहा कि आखिर यह हत्या क्यों करवाई गई? वहीं अब इस प्रश्न पर से भी पुलिस ने पर्दा उठाते हुए बड़ा खुलासा किया है, दरअसल, SSP देहरादून अजय सिंह ने हत्याकांड का विस्तृत खुलासा करते हुए बताया कि अर्जुन शर्मा की हत्या के पीछे कोई बाहरी व्यक्ति नहीं बल्कि उनकी अपनी माँ का हाथ है, जी हां, अर्जुन शर्मा की माँ ने ही अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या करवा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरा हत्याकांड सम्पत्ति विवाद को लेकर चल रहे विवाद के लिए रचा गया था, वहीं सम्पत्ति पाने के लिए मृतक अर्जुन शर्मा की माँ व उसके सहयोगियों द्वारा उसे रास्ते से हटाने के लिये 12 लाख रू0 मे अभियुक्तों से सौदा किया थ।
वही पुलिस ने घटना की साजिश में शामिल तथा अभियोग में नामजद मृतक की माँ सहित उसके 02 अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है, SSP अजय सिंह ने बताया की मुठभेड में गिरफ्तार हत्याकाण्ड के दोनो मुख्य अभियुक्तों पंकज राणा व राजीव का पुलिस द्वारा न्यायालय से रिमाण्ड कराया गया है। दून पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है


