देहरादून सिल्वर सिटी मॉल गोलीकांड: गैंगस्टर विक्रम शर्मा पर 30+ हत्या के केस, पुलिस को गैंगवार की आशंका

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। दरअसल,शुक्रवार सुबह तकरीबन 10:30 बजे देहरादून स्थित सिल्वर सिटी मॉल में स्टोन क्रेशर संचालक विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगते ही मौके पर उसकी मौत हो गई,जानकारी के अनुसार विक्रम का झारखंड समेत उत्तराखंड में माइनिंग और स्टोन क्रेशर का कारोबार था। यह राजधानी देहरादून में बीते 17 दिनों में लगातार पांचवां हत्याकांड है जिसने राजधानी समेत पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक विक्रम शर्मा एक गैंगस्टर बताया जा रहा है, जिसके ऊपर 50 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। मृतक विक्रम शर्मा पर 30 से अधिक लोगों की हत्या करने के भी मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी डबल मर्डर केस से दहली देवभूमि: गल्ला मंडी में युवक-युवती की सिर कुचलकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

दून पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है और पुलिस द्वारा इस मामले के तार झारखंड गैंग से जुड़े माने जा रहे हैं, पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़ रही है। ज्ञात हुआ कि तकरीबन 10 साल पहले विक्रम शर्मा को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था और वह लंबे समय तक जेल में बंद रहा, लेकिन हाल ही में उसकी जमानत हो जाने के बाद वह अंडरग्राउंड रहकर अपने धंधे चलाता था।

यह भी पढ़ें -  आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग का औचक निरीक्षण, बायोमेट्रिक उपस्थिति एवं अनुशासन पर सख्ती

पुलिस ने गठित की विशेष टीम

पुलिस और एसटीएफ ने हमलावरों की तलाश में विशेष टीमें गठित कर ली हैं। देहरादून पुलिस ने झारखंड पुलिस से संपर्क साधा है ताकि जांच को गति दी जा सके। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावरों ने विक्रम शर्मा की पूरी रेकी की थी। उन्होंने उनके दैनिक रूटीन का पता लगाया, जिसमें वह कितने बजे कहां जाते हैं, इसकी पूरी जानकारी जुटाई। रेकी के बाद ही उन्होंने सुबह के समय सिल्वर सिटी को निशाना बनाया, क्योंकि वहां उस वक्त भीड़-भाड़ कम रहती है।