राजधानी देहरादून में बीते बुधवार को तिब्बती मार्केट में हुए हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन सामने आया है। दरअसल, हत्याकांड के बाद से ही पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है, वहीं इस क्रम में रायपुर के लाडपुर जंगल और लालतप्पर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे वही अज्ञात हमलावर लगे जिन्होंने तिब्बती मार्केट हत्याकंड की घटना को अंजाम दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को देखकर हमलावरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग खोल दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों आरोपियों के पैर में गोली मारकर उन्हें पकड़ लिया। वहीं पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने तिब्बती मार्केट में हुई हत्या को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद दोनों आरोपित हमलावरों को घायल हालत में कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को आरोपियों के हवाले से दो देशी तमंचे और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद हुई है। उक्त घटनाक्रम के बाद SSP देहरादून अजय सिंह भी अस्पताल पहुंच चुके हैं।


