राजधानी देहरादून के ननूरखेड़ा स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। एक हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने बताया कि 21 फरवरी को विधायक उमेश शर्मा काऊ के साथ विवाद के दौरान कुछ लोगों ने कुर्सियां फेंककर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों को चोटें पहुंचाईं। निदेशक अजय कुमार नौडियाल की शिकायत पर बलवा, संपत्ति नुकसान और लोक सेवक को बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। वीडियो फुटेज और सबूतों के आधार पर पुलिस ने तेजी से चारों को पकड़ लिया। यह घटना स्कूल नाम परिवर्तन विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है, शिक्षक संगठन सड़क पर उतर आए। SSP ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है, आगे की जांच जारी रहेगी। देहरादून पुलिस की इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपित
- अरविंद पुण्डीर उर्फ कल्ली पुत्र स्व. मगन सिंह पुण्डीर निवासी नूनरखेडा, थाना रायपुर, देहरादून।
- लक्ष्मण नवानी पुत्र स्व. भुवनेश्वर प्रसाद निवासी शिवलोक कालोनी, लाडपुर, थाना रायपुर, देहरादून।
- राकेश थपलियाल पुत्र स्व. आरपी थपलियाल निवासी तपोवन रोड, लाडपुर, थाना रायपुर, देहरादून।
- अक्षय राणा पुत्र संग्राम सिंह राणा निवासी सौंधोवाली, थाना रायपुर, देहरादून।


