रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी आ रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के देवभूमि में आगमन पर उनका स्वागत करने पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। दरअसल, उत्तराखंड सरकार के 4 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आयोजित जनसभा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
चार साल बेमिसाल जनसभा की पूरी तैयारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 21 मार्च के दौरे और धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित ‘जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। सर्किट हाउस काठगोदाम में कमिश्नर और सीएम सचिव दीपक रावत के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की, फिर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि राजनाथ सिंह का उत्तराखंड से पुराना लगाव है, जब राज्य बना तब वे मुख्यमंत्री थे। उनका सामाजिक जीवन लंबा रहा है और सैनिक बाहुल्य देवभूमि में उनका आगमन उत्साह बढ़ाएगा।

