प्रत्याशियों की घोषणा में पिछड़ गई कांग्रेस, भाजपा ने 6 निगमों में घोषित किए मेयर उम्मीदवार

ख़बर शेयर करें

नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी मुख्य विपक्षी दल पीछे

उत्तराखंड निकाय चुनाव : कांग्रेस को पटखनी देने को तैयार भाजपा

देहरादून। पहले लोकसभा चुनाव, फिर केदारनाथ उपचुनाव और अब निकाय चुनावों में भाजपा की कांग्रेस को पटखनी देने की पूरी तैयारी है। प्रत्याशी घोषित करने में ही भाजपा ने कांग्रेस को पछाड़ दिया है। मेयर प्रत्याशी हो या पालिका या फिर नगर पंचायत, सभी निकायों में उम्मीदवारों की घोषणा में अभी तक भाजपा आगे रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नई आबकारी नीति पर आज होगा मंथन, 5000 करोड़ से अधिक का लक्ष्य लगभग तय...

प्रदेश में 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका और 46 नगर पंचायतें हैं। नगर निगम प्रत्याशियों की बात करें तो भाजपा छह नगर निगमों हरिद्वार, श्रीनगर, कोटद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और रुद्रपुर में अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, जबकि कांग्रेस मात्र तीन नगर निगमों हल्द्वानी, श्रीनगर और काशीपुर में ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर पाई है। नगरपालिकाओं में 42 पालिकाओं के लिए भाजपा अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जबकि कांग्रेस 18 प्रत्याशियों की ही घोषणा कर पाई है। नगर पंचायतों के प्रत्याशी तय करने में भी भाजपा आगे रही है। नगर पंचायतों में भाजपा के 41 उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं, जबकि कांग्रेस 30 ही प्रत्याशी तय कर पाई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट ने आबकारी नीति को दी मंजूरी, शराब बिक्री पर सख्त नियम लागू, ओवर रेटिंग करने पर होगा लाइसेंस निरस्त...

भाजपा हाईकमान निकाय चुनावों में फतह पाने के लिए कोई भी कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहता। पार्टी ने जहां संगठन के स्तर से मजबूत प्रबंधन और कुशल रणनीति बनाई है, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरगामी फैसलों और कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता के सामने रखते हुए पार्टी जनसमर्थन जुटा रही है। धामी शासनकाल में निकायों की माली हालत सुधारने के साथ ही निकायों की ओर से आम जनता को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को बढ़ाने पर खास फोकस किया गया है।