राज्य की सुर्खियों में बने द्वाराहाट बीजेपी विधायक महेश नेगी यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग मामले में डीआईजी अरुण मौहन जोशी ने कहा है कि मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर गंभीरता से काम किया जा रहा है, किसी भी दबाव में पुलिस काम नही कर रही है,, जो भी व्यक्ति पुलिस की कार्रवाई में सहयोग नही करेगा उसकी गिरफ्तारी तय है। साथ ही डीआईजी ने दो टूक कहा है महिला की तहरीर में जांच चल रही है जांच के दौरान किसी भी प्रकार की यौन शोषण जैसी घटना का होना पाया जाता है तो विधायक की भी गिरफ़्तारी होनी तय है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड हाइड्रोजन नीति 2026: ग्रीन हाइड्रोजन नीति समेत धामी कैबिनेट में 8 फैसले मंजूर


