उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरन चंपावत जिला स्थित लोहाघाट के छमनिया स्टेडियम पहुंचे। जहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने छमनिया में तकरीबन 272 करोड़ की लागत से बन रहे प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए गुणवत्ता युक्त कार्य समय से पूरा करने की बात कही। मुख्यमंत्री धामी ने कहा इस कॉलेज के बनने से चंपावत जिले के साथ ही प्रदेश की बालिकाओं को खेलों के क्षेत्र मे आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। अभी तक प्रदेश में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज नहीं होने से यहां की बालिकाओं को अन्य राज्यों में जाना पड़ता था। जिसमें इनका समय के साथ साथ पैसा भी अधिक खर्च करना पड़ता है।
बेटियों के लिए खेलों में सुनहरा मौका-सीएम धामी
चंपावत जिले के लोहाघाट में पहला स्पोर्ट्स कॉलेज बनने से स्थानीय बालिका खिलाड़ियों के साथ साथ प्रदेश की बालिकाओं के लिए खेलो में अपना भविष्य बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की बालिका खिलाड़ियों को राष्टीय व अंतर्राष्ट्रीय खेलों में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिलेगा। उन्होंने कहा इस स्पोर्ट्स कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा खिलाड़ियों को दी जाएगी मुख्यमंत्री ने कहा सरकार का पूरा प्रयास है समय से यह स्पोर्ट्स कॉलेज बनकर तैयार हो। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है ।


