CM धामी ने बल्लेबाजी कर किया क्रिकेट टूर्नामेंट का धमाकेदार उद्घाटन

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में उत्तराखंड प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना को बढ़ावा दिया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों की पुरानी रंजिश ने ली 22 वर्षीय दिव्यांशु की जान, तीन आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल हमारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व और जुझारूपन जैसे गुण विकसित होते हैं। सरकार खेल सुविधाओं को बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर मौके देने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे कार्यक्रमों ने देश में खेल संस्कृति को मजबूत आधार दिया है। इन प्रयासों से युवा खेलों से जुड़ रहे हैं और स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा पा रहे हैं।