अमित शाह के हरिद्वार आगमन से पहले एक्शन में CM धामी: आज खुद करेंगे तैयारियों की समीक्षा

ख़बर शेयर करें

केंद्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित हरिद्वार दौरे से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज स्वयं हरिद्वार पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। वहीं मुख्यमंत्री धामी का यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की समीक्षा के लिए वे दूसरी बार हरिद्वार आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सीएम धामी दोपहर 2:55 बजे गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड पर उतरेंगे और सीधे कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना होंगे। इसके बाद करीब 3:10 बजे बैरागी कैंप पहुंचकर केंद्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। प्रशासन और पुलिस विभाग पहले से ही तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है ताकि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें। गौरतलब है कि 7 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार आने वाले हैं, ऐसे में पूरा जिला प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: DM सविन बंसल के छापे में सेवानवृत अधिकारी शामिल, वायरल फोटो पर उठे सवाल

ADVERTISEMENTS Ad