CM धामी कैबिनेट बैठक: उत्तराखंड को मिलेगी नई रफ्तार, विकास के अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज गुरुवार को राज्य सचिवालय में राज्य मंत्रिमंडल की एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी, जिसे लेकर शासन-प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। माना जा रहा है कि यह कैबिनेट बैठक प्रदेश के विकास की दिशा तय करने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाओं और फैसलों की साक्षी बनेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बैठक में पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास, शिक्षा, लोक निर्माण, ग्रामीण विकास, ऊर्जा सहित कई प्रमुख विभागों से जुड़े मुद्दे चर्चा का अहम विषय होंगे। वहीं बैठक के एजेंडे में प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ नई योजनाओं को मंजूरी देने के प्रस्ताव भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड BJP दायित्वधारियों की 5वीं सूची जल्द जारी, विधायकों की खुलेगी लॉटरी

पर्यटन को मिल सकता है नया विस्तार


मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में होने जा रही मंत्रिमंडल की बैठक में पर्यटन विभाग से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर विशेष चर्चा होने की संभावनाएं व्यक्त करी जा रही हैं। चारधाम यात्रा, शीतकालीन पर्यटन, साहसिक पर्यटन और होमस्टे योजनाओं को लेकर नई नीतिगत घोषणाएं हो सकती हैं। इसके अतिरिक्त पर्यटन ढांचे को मजबूत करने, सड़क, पार्किंग, होटल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर


स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रस्तावित सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार, नए चिकित्सा पदों के सृजन, मेडिकल कॉलेजों से जुड़े निर्णय और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने क विषय पर भी चर्चा होनी संभावित है। माना जा रहा है कि प्रदेशवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह बैठक अहम सिद्घ होगी।

यह भी पढ़ें -  आशीर्वाद मोदी–शाह का, फिर भी धामी क्यों खटक रहे?

शहरी विकास और शिक्षा पर भी अहम फैसले संभव

शहरी विकास विभाग के अंतर्गत नगर निकायों के विस्तार, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, पेयजल, सीवरेज और आवास योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। वहीं शिक्षा विभाग से जुड़े एजेंडे में नए विद्यालयों, कॉलेजों, तकनीकी शिक्षा, शिक्षक भर्ती और शिक्षा गुणवत्ता सुधार से संबंधित प्रस्ताव शामिल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  इस दिन खोले जाएंगे श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट…जानिए कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त

विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तारे


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार लगातार विकास कार्यों को गति देने पर जोर दे रही है। ऐसे में इस मंत्रिमंडल बैठक से प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बैठक के बाद कई बड़े फैसलों और योजनाओं की आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है, जिससे आम जनता को सीधे तौर पर लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर, आज होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक उत्तराखंड के विकास एजेंडे के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है और प्रदेशवासियों की निगाहें इसके फैसलों पर टिकी हुई हैं।