मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर की श्रद्धांजलि अर्पित

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उत्तराखंड निवास, नई दिल्ली में उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. वाजपेयी के योगदान और उनके नेतृत्व को नमन करते हुए कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के एक महान नेता थे, जिनका नेतृत्व हमेशा राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में विपक्षी नेता के करीबी ‘शर्मा’ की वसूली का कोहराम तेज, शराब कारोबारियों में नाराज़गी बढ़ी—

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, सशक्त राजनीतिज्ञ और महान वक्ता थे। उनके विचार और दृष्टिकोण ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। वह केवल एक राजनीतिज्ञ नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग में सम्मानित और प्रिय व्यक्तित्व के स्वामी थे। उनका जीवन प्रेरणादायक था और उन्होंने हमेशा देश की समृद्धि और कल्याण के लिए कार्य किया।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली ब्लास्ट के बाद दून में हाई अलर्ट, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर: एसएसपी बोले— up ats के सहयोग को पूरी तरह तैयार.....

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी उत्तराखंड राज्य के प्रणेता रहे हैं। उन्होंने राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का मार्ग प्रशस्त किया। अटल जी की दूरदर्शिता और नेतृत्व में ही उत्तराखंड राज्य का समग्र विकास संभव हो पाया है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व विधायक चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह की कार पर हुए चालान पर चालान, RTO बोले—नियमों के तहत होगी कार्रवाई.....

धामी ने आगे कहा कि स्व. वाजपेयी के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा, और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राज्य और राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित की जाएगी। उनके योगदान और उनके विचारों से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी।